छत्तीसगढ़

इलाज के लिए भर्ती रेप का आरोपी जेल प्रहरी को चकमा देकर मेडिकल कॉलेज से फरार

हालत बिगड़ने पर मनेन्द्रगढ़ जेल से लाकर किया गया था भर्ती

रवि शर्मा/अंबिकापुर-

सरगुजा जिले के अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती हुआ रेप का आरोपी जेल प्रहरी को चकमा देकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल से फरार हो गया है। तबियत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में मनेंद्रगढ़ जेल से लाकर भर्ती कराया गया था,आरोपी 376 के आरोप में विचाराधीन कैदी था। इससे मनेंद्रगढ़ जेल से अंबिकापुर जेल में 30 मई को कैदी को लाया गया था। फरार कैदी का नाम गोपाल रजक निवासी बिहार का बताया जा रहा है। फरार कैदी की तलाश में जुटी पुलिस है।
जानकारी के अनुसार अंबिकापुर के मणिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेडिकल कॉलेज अस्पताल से जेल वार्ड से 376 का कैदी हुआ फरार. दरअसल गोपाल रजक निवासी बिहार का रहने वाला 376 का विचारधीन कैदी था. जिसे मनेन्द्रगढ़ जेल 30 मई को अंबिकापुर के सेंट्रल जेल लाया गया था. जहां विचाराधीन कैदी की अंबिकापुर के सेंट्रल जेल में तबीयत खराब होने पर. अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज जेल वार्ड में भर्ती कराया गया. जहां विचाराधीन कैदी का इलाज किया जा रहा था. बीती रात मौके का फायदा उठाकर वार्ड से हथकड़ी खोलकर कैदी फरार हो गया. इधर मणिपुर पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर फरार आरोपी की पतासाजी में जुटी हुई है. इधर सुरक्षा में तैनात गार्ड ने बताया कि जेल वार्ड जनरल वार्ड की तरह होने की वजह से सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता नहीं होने से इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं. क्योंकि अस्पताल में आने वाले मरीज के परिजन सहित मरीज उसी रास्ते से आना-जाना करते हैं।

See also  छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 2 की मौत, 18 गंभीर

Related Articles

Leave a Reply