बिलासपुर

पत्नी ने पति से मामूली विवाद होने पर लगा रही थी फांसी, पति ने डायल 112 पर संपर्क किया, महिला को पुलिस ने दी समझाइश

बिलासपुर

न्यायधानी बिलासपुर में पुलिस की सतर्कता से एक महिला की जान बच गई। पत्नी ने पति से मामूली विवाद होने पर खुद को कमरे में बंद कर लिया था। काफी देर के बाद भी महिला कमरे से बाहर नहीं निकली तो पति ने डायल 112 पर संपर्क किया। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को समझाइश देकर दरवाजा खुलवाया। पुलिसकर्मियों ने महिला और उसके पति देवलाल को काउंसिलिंग कराने के लिए महिला थाना लेकर गए, जहां थाना प्रभारी कौशिल्या साहू ने पति-पत्नी को समझाइश दी और आपस में झगड़ा नहीं करने की बात कही। महिला के पति देवलाल को डांट-फटकार भी लगाई। फिर उन्हें वापस घर भेज दिया।

See also  करंट लगाकर मछली पकड़ रहा था युवक, चपेट में आने से हो गई मौत

खमतराई निवासी देवलाल साहू रोजी-मजदूरी करता है। पढ़ी-लिखी पत्नी को भी पति देवलाल साहू मजदूरी करने के लिए दबाव डाल रहा था। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था। इस बीच पत्नी की नौकरी करने की बात को लेकर देवलाल का फिर से झगड़ा शुरू हो गया। इस दौरान उसकी पत्नी नाराज हो गई और कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात कहते हुए रोने लगी। पहले देवलाल ने उसकी बातों को नजरअंदाज कर दिया और घर से बाहर निकल गया। कुछ देर बाद वापस आया, तब दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने के बाद भी उसकी पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला, तब वह परेशान हो गया।

See also  स्टील प्लांट में बड़ा हादसा; फर्नेस ब्लास्ट की चपेट में आया क्रेन ऑपरेटर

घबराए देवलाल ने तत्काल पुलिस के डायल 112 को कॉल किया। इस घटना की जानकारी मिलते ही आरक्षक राकेश काछी और ऋषभ शर्मा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दरवाजा खोलने के लिए आवाज दिया, तब अंदर से महिला के रोने की आवाज आई। पुलिसकर्मियों ने महिला को काफी समझाइश दी, तब उसने दरवाजा खोला। महिला ने डायल 112 की टीम को आपबीती बताई और कहा कि पति देवलाल साहू आए दिन गाली देकर मारपीट करता है। वह मजदूरी करने के लिए दबाव बनाता है। महिला ने कहा कि पढ़ी-लिखी हूं और कम्प्यूटर का कोर्स की हूं। ऐसे में मैं मजदूरी थोड़ी न करूंगी। मैं ऑफिस वर्क करना चाहती हूं।

See also  कुरदर वैली रिसॉर्ट में हिरण का मांस पकाने का मामला, वन विभाग ने दी दबिश, मैनेजर सहित 4 गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply