छत्तीसगढ़रायगढ़

कार और ट्रैक्टर में भिड़ंत, GST विभाग के एक कर्मचारी की मौत, तीन की हालत गंभीर

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नेशनल हाईवे 49 पर आज भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें स्टेट GST विभाग रायगढ़ के एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं तीन कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हादसे के बाद कार के परखच्चे उड़ गए हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. यह घटना रक्सा पाली गांव के पास की है.

जानकारी के मुताबिक, यह घटना सोमवार की शाम साढ़े 7 बजे की है. कार से जीएसटी विभाग के चार डाटा एंट्री आपरेटर रायगढ़ से खरसिया जा रहे थे. इस दौरान तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर में जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में एक जीएसटी कर्मचारी शिव यादव की मौत हो गई. वहीं डाटा एंट्री आपरेटर रजत मिश्रा, अर्जुन गुप्ता और राजकुमार पैंकरा गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

See also  जांजगीर-चांपा: प्लांट में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट व तोडफ़ोड़, पांच आरोपी चढ़े चांपा पुलिस के हत्थे

घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. भूपदेवपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा. शिव यादव को रायगढ़ के अपेक्स अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि इस दुर्घटना में घायल तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

Related Articles

Leave a Reply