छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर चाम्पा: मालगाड़ी के 09 डिब्बे पटरी से उतरे , रेल प्रसासन में मचा हड़कंप

जांजगीर चाम्पा। जांजगीर चाम्पा जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यँहा मड़वा पावर प्लांट में आज दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया जब कोयला खाली कर नैला की ओर रवाना हो रही मालगाड़ी के लगभग 9 डिब्बे पटरी से उतर गए। यह हादसा हॉपर ट्रैक पर, अपलोडिंग पॉइंट से लगभग 50 मीटर की दूरी पर घटित हुआ।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब मालगाड़ी हॉपर में अनलोडिंग प्रक्रिया पूर्ण कर नैला की दिशा में बढ़ रही थी। अचानक ट्रेन का एक हिस्सा पटरी से उतर गया। हालांकि, ट्रेन गार्ड की बोगी पटरी पर ही बनी रही, जिससे संभावित बड़ी क्षति टल गई।

रेलवे विभाग की तकनीकी टीम मौके पर पहुंचकर डिब्बों को हटाने एवं ट्रैक को पुनः सुचारु करने की कार्रवाई में जुट गई है। दुर्घटना के कारण नैला साइडिंग क्षेत्र में रेल यातायात अस्थायी रूप से बाधित रहा। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जान-माल की हानि नहीं हुई है। रेल प्रशासन ने हादसे की वजह के जांच के आदेश दे दिए हैं।

See also  शौच करने गया युवक 35 फीट गड्ढे में समा गया:रायपुर के निर्माणाधीन बिल्डिंग में भरे पानी मे पैर फिसला, SDRF की टीम ने निकाली लाश

Related Articles

Leave a Reply