छत्तीसगढ़

फेफड़े में फंसा मटर का दाना, तीन साल के मासूम की मौत, परिवार में पसरा मातम

दुर्ग. मटर का दाना फेफड़े में फंसने से तीन साल के मासूम की मौत हो गई. इस घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. यह मामला जामगांव आर थाना क्षेत्र के ग्राम पौहा का है.

जानकारी के मुताबिक, 3 वर्षीय सिध्दांत बालकिशोर मटर खाते हुए मोबाइल चला रहा था. उनके चाचा ने मोबाइल छीन लिया. इस दौरान बच्चे के गले से मटर फेफड़े में जा पहुंचा. मटर के दाने को निकालने परिजनों ने देशी नुस्खा अपनाया फिर भी दाना नहीं निकला. इसके बाद परिजन बच्चे को शंकराचार्य हॉस्पिटल ले जा रहे था, जहां रास्ते में ही बच्चे ने दम तोड़ दिया.

See also  वेतन भुगतान न होने से भड़के ठेका श्रमिक : SECL गेवरा के श्रमिक चौक पर 6 घंटे जमकर नारेबाजी, सप्ताह भर से काम ठप

Related Articles

Leave a Reply