छत्तीसगढ़

खाद्य अधिकारी का फरमान, वैक्सीन लगवाए हुए को पहले मिलेगा राशन, पढ़िए पूरी ख़बर…

बेमेतरा

प्रदेशभर में वैक्सीनेशन को लेकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने इसके पहले काफी प्रयास किए हैं। कई बार जनप्रतिनिधि वैक्सीन लगवाने पर उपहार देते भी नजर आए हैं। जिससे लोग ज्यादा से ज्यादा टीका लगवा सकें। सरकार भी वैक्सीनेशन को लेकर अलग-अलग जागरूकता अभियान भी चला रही है। बेमेतरा के खाद्य अधिकारी राजेश जायसवाल ने भी अब एक आदेश जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि जिन परिवारों के प्रत्येक सदस्य को कोरोना का टीका लग चुका है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर राशन वितरण किया जाए। यदि जिन परिवारों ने वैक्सीन नहीं लगवाया है, वो 4 दिसंबर को आयोजित महाअभियान में कोरोना का टीका जरूर लगवा दें। कोरोना के नए वैरिएंट के खतरे के बीच अब प्रशासन ने वैक्सीनेशन कराने सख्ती बरतनी शुरू की है। दरअसल, अब भी कई ऐसे लोग हैं, जिन्होंने कोरोना का टीका नहीं लगवाया है। यही वजह है कि प्रशासन को सख्ती बरतनी पड़ रही है। इसलिए ही वैक्सीनेशन का महाअभियान भी 04 दिसंबर को आयोजित किया गया है। इस दिन राशन वितरण काम भी बंद रहेगा। खाद्य अधिकारी राजेश जायसवाल ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा लोग कोरोना का टीका लगवाएं, इसके लिए इस तरह का आदेश जारी किया गया है।

See also  छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 2 की मौत, 18 गंभीर

Related Articles

Leave a Reply