छत्तीसगढ़

रायपुर के फोम-फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 3 घंटे तक जलता रहा कारखाना, जिंदा जला एक युवक

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर से आगजनी की बेहद भयानक घटना सामने आई है। जहां एक गांव में स्थित गद्दा बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। इस आगजनी की घटना में एक कर्मचारी की जिंदा जलकर मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार रात की है।

जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के गांव कुटेशर का है। बीते शुक्रवार की रात 8 बजे फोम बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आगजनी की इतनी भयावह थी कि, कुछ ही देरी में पूरी फैक्ट्री जलकर खाक हो गई।

See also  धमतरी पुलिस-युवक विवाद में नया मोड़ : युवक ने जारी किया वीडियो, कहा- कोई रिश्वत नहीं मांगी गई, मामला आगे नहीं बढ़ाना चाहता

यह आगजनी की घटना उस वक़्त हुई, जब कुछ कर्मचारी फैक्ट्री के अंदर ही थे। जैसे ही फैक्ट्री में आग लगी तब कर्मचारी बाहर निकल कर अपनी जान बचाने लगे थे। इसकी सूचना तत्काल पुलिस और दमकल की टीम को दी गई। इस घटना में एक कर्मचारी अंदर फैक्ट्री में ही फंस गया और उसकी जलकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक कर्मचारी का नाम त्रिलोचन ध्रुव (18 वर्ष) धमतरी निवासी था।

See also  जेल में बंद दुष्कर्म के आरोपी ने लगाई फांसी, मचा हड़कंप, एक दिन पहले ही भेजा गया था जेल

घटना की जानकारी मिलने के बाद मंदिर हसौद पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने की प्रक्रिया में जुट गई। घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस की टीम ने जले हुए शव को फैक्ट्री के अंदर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

See also  रायगढ़ में नकली शराब पैकेजिंग का भंडाफोड़ : पुलिस ने 2.16 लाख रुपये की शराब की जब्त, एक गिरफ्तार और दो फरार

Related Articles

Leave a Reply