छत्तीसगढ़

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: दो लोगों की टांगी से वार कर हत्या, गांव में तनाव का माहौल

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से जमीन विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। यहां पर दो लोगों की टांगी से वारकर मौत के घाट उतार दिया गया। बताया जा रहा है कि, दर्जनों की संख्या में हमलावरों ने हमला किया था। दोनों पक्ष से दो व्यक्ति की हत्या हुई है। चकरो यादव और नान्ही नागवंशी की मौत हुई है। पूरा मामला पत्थलगांव थाने के पाकरगांव का है। घटना के बाद से पूरे गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

See also  भाई के सामने बहन से गैंगरेप : रिश्तेदार के यहां जा रहे थे दोनो, तभी तीन युवकों ने भाई को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

वहीं 17 अक्टूबर को बालोद जिले के मंगचुआ थाना क्षेत्र में हत्या की घटना के बाद सनसनी फैल गई थी। करीयाटोला गांव में जमीन विवाद के चलते 70 साल के बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। बुजुर्ग के सिर पर डंडे से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। पूरा मामला जिले के मंगचुआ थाना क्षेत्र के करीयाटोला गांव का बताया जा रहा था।

See also  सक्ति में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते जनपद सीईओ समेत तीन गिरफ्तार

दरअसल, काफी पुराना जमीन विवाद दोनों के बीच चल रहा था और इस बीच 70 वर्षिय जगत राम सिन्हा की उसी के गांव में रहने वाले 70 साल के बाला राम सिन्हा ने हत्या कर दी। हत्या के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्यवाही में पुलिस जुट गई है।

See also  अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस अधीक्षक विजय पांडे का बड़ा एक्शन, सादे कपड़ों में ढाबों पर ग्राहक बनकर पहुंचे

Related Articles

Leave a Reply