छत्तीसगढ़

गौरेला पेंड्रा मरवाही में रोपा लगाने गए मजदूरों से भरी गाड़ी पलटी, 20 घायल, 4 की हालत गंभीर

गौरेला पेंड्रा मरवाही: जिले में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जिसमे माल वाहक वाहन से रोपा लगाकर वापस लौट रहे मजदूरों से भरी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे हादसे का शिकार हो गई. सभी मजदूर मरवाही के कटरा गांव के रहने वाले है और कासबहरा में रोपा लगाने के लिए गए हुए थे. काम खत्म होने के बाद बुधवार देर शाम अपने गांव कटरा वापसी के दौरान हादसा हुआ. गाड़ी के ड्राइवर ने पीपरडाड गांव के पास मजदूरों से भरी गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई.

मजदूरों से भरी गाड़ी पलटी: गाड़ी में 24 मजदूर सवार थे. सड़क दुर्घटना के बाद सभी को चोटें आई है. घटना के बाद आनन फानन में 108 संजीवनी एक्सप्रेस को फोन किया गया. गाड़ी पलटने की सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस पहुंची. मरवाही पुलिस भी मौके पर पहुंची. सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. उनका इलाज चल रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

See also  जांजगीर-चांपा : मुख्यमंत्री श्री साय 6 जनवरी को जिले के दौरे पर रहेंगे, 183 करोड़ रूपए से अधिक विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन

रोपा लगाने गए थे मजदूर: छत्तीसगढ़ में मानसून आते ही खेती किसानी का काम शुरू हो जाता है. लगातार बारिश के बाद अब इस समय खेतों में रोपाई का काम चल रहा है. गांव के लोग काफी संख्या में इस काम में जुट जाते हैं. इस दौरान गांव के लोग दूसरे गांवों में भी मजदूरी करने जाते हैं. कटरा गांव के लोग भी दूसरे गांव में रोपा लगाने गए थे, वहां से वापसी के दौरान सड़क हादसा हो गया.

Related Articles

Leave a Reply