छत्तीसगढ़रायगढ़

नगर पंचायत सीएमओ को एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा

रायगढ़। किरोड़ीमल नगर निवासी वरुण सिंह ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें बताया गया था कि सीएमओ रामायण पाण्डेय मकान के व्यावसायिक अनुमति देने के लिए दस हजार रुपए की मांग कर रहे हैं। इसी शिकायत के आधार पर ही कल देर रात कार्रवाई की गई है। शिकायतकर्ता जब रिश्वत के रुपए देने सीएमओ के पास पहुंचा उसी बखत एसीबी की टीम भी पहुंच गई और सीएमओ रामायण पाण्डेय को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आपको बताना चाहेंगे की रामायण पांडे के ऊपर पहले भी कई प्रकार के आरोप लगते रहे हैं। सैकड़ो शिकायत होने के बावजूद भी इन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। कई बार इनके खिलाफ जांच हुई पर जांच दल और जांच को भी उन्होंने प्रभावित कर अपने आप को बचा लिया था। इस बार रंगे हाथों ऐसी भी नहीं रिश्वत लेते उन्हें पकड़ा है और गिरफ्तार कर लिया है। नगर पंचायत के सभी पार्षद एवं अन्य जनप्रतिनिधि इस कार्यवाही से काफी खुश नजर आए सभी ने एसीबी की कार्यवाही की सराहना की। अब आगे भविष्य में देखना लाजमी होगा कि उन पर किस प्रकार की कार्रवाई और क्या सजा मिलती है।

See also  शीतकालीन सत्र का आज पहला दिन, ‘विजन 2047’ पर होगी चर्चा, कांग्रेस ने किया कार्यवाही का बहिष्कार

Related Articles

Leave a Reply