छत्तीसगढ़

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक: ओवरलोड के कारण हुआ हादसा, सड़क पर बिखरा कई क्वींटल धान

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बाईपास ओवरब्रिज में ट्रक पलट गया। ओवरलोड के कारण हादसा हुआ। ट्रक राजिम से धान लेकर धमतरी आ रहा था। हादसे के बाद सैकड़ों क्वींटल धान सड़क पर बिखर गया। बताया जा रहा है कि, चालक सुरक्षित है। यह घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र की है।

See also  अकलतरा नपा अध्यक्ष पर एफआईआर… नगर अध्यक्ष ने आंदोलन की दी चेतावनी

वहीं धमतरी जिले से ही एक हादसे का लाइव सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। देर रात शहर के विंध्यवासिनी मंदिर के सामने रफ्तार का कहर देखने को मिला। इस दौरान कार चालक के तांडव से लोग बाल- बाल बचे। चालक ने अनियंत्रित कार से मंदिर के सामने खड़ी गाड़ी, नारियल, फूल दुकानों को टक्कर मार दी।

See also  खल्लारी मंदिर में रोप-वे का केबल टूटा, ट्रॉली में सवार 6 श्रद्धालु हुए घायल, मौके पर मचा हड़कंप

पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी ड्राइवर
घटना के बाद राहगीरों ने कार को रोककर आरोपी ड्राइवर को पुलिस के हवाले किया। कार चालक को नशे में धुत्त बताया गया। यह पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। फिलहाल पूरे मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।

See also  200 लोगों को ट्रेलर में बिठाकर दौड़ा रहा था बेलगाम, चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर सवारियों को बसों के जरिए किया रवाना

Related Articles

Leave a Reply