छत्तीसगढ़

पहलगाम में नजाकत अली ने चिरमिरी के 11 लोगों की बचाई जान, भाजपा नेता ने जताया आभार

मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के चिरमिरी से 4 परिवार के 11 सदस्य जम्मू-कश्मीर घूमने गए हुए थे। इसी बीच मंगलवार को आतंकियों ने वहां मौजूद 27 पर्यटकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले के दौरान चिरमिरी के चार परिवार भी उसी क्षेत्र में मौजूद था। जिन्हें स्थानीय नागरिक नजाकत अली ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए मदद कर उनकी जान बचाई। यही कारण है कि, सभी पर्यटक सुरक्षित हैं। 

See also  जांजगीर- चाम्पा जिले में ACB का एक्शन: नायब तहसीलदार और पटवारी 35 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

अरविंद एस अग्रवाल छत्तीसगढ़ के चिरमिरी से है। वे भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं। जब आतंकवादियों ने पर्यटकों पर हमला किया तब अरविंद परिवार के साथ पहलगाम में ही थे। इस दौरान जब आतंकी हमला हुआ तब जम्मू- कश्मीर के स्थानीय कपड़ा व्यवसायी नजाकत अली ने अपनी जान पर खेलकर अरविंद सहित कुल 11 लोगों की जान बचाई।

See also  मिड डे मील बनाने वालों के बुझे चूल्हे,  2 की हुई मौत, सरकार ने 500 रुपए बढ़ाने का दिया भरोसा, संघ ने कहा, ''मरेंगे हटेंगे नहीं''

भाजपा नेता ने जताया आभार 

भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहने के बावजूद भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरविंद अग्रवाल ने अपनी फेसबुक वॉल पर नजाकत अली के प्रति आदर प्रकट किया है। आपको बता दे कि, चिरमिरी नगर निगम की भाजपा पार्षद पूर्वा स्थापक भी अपने पति कुलदीप स्थापक के साथ कश्मीर गई थी उनकी भी जान नजाकत अली ने बचाई है।

See also  जांजगीर चांपा : राजू इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान खाक

Related Articles

Leave a Reply