छत्तीसगढ़

CG crime: नर्सिंग छात्रा को बंधक बनाकर दोस्त ने किया दुष्कर्म, सहेली के घर बर्थ डे पार्टी मनाने गई थी छात्रा, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग

नर्सिंग छात्रा को रात भर बंधक बनाकर उसके दोस्त ने ही दुष्कर्म किया। आरोपी सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। छात्रा अपनी सहेली की बर्थ डे पार्टी में शामिल होने के लिए गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज होने के बाद आरोपी इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया है। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, आरोपी धीरेंद्र साव पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उसकी दुर्ग में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई करने वाली छात्रा से पुरानी दोस्ती थी। छात्रा 15 अक्टूबर की शाम अपनी सहेली के घर बर्थडे पार्टी मनाने पहुंची थी। यहां उसकी मुलाकात धीरेंद्र से हुई। पार्टी मनाने के बाद धीरेंद्र उसे अपने साथ घर ले गया। छात्रा का आरोप है कि वह जाने के लिए राजी नहीं थी। इसके बाद भी आरोपी उसे जबरदस्ती अपने घर ले गया और कमरे में ले जाकर जबरदस्ती करने लगा। छात्रा ने विरोध किया तो उसे बंधक बना लिया और मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 323, 506, 366, 342 और 376 के तहत केस दर्ज किया है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने घटना की रात उसे अपने कमरे में बंधक बनाकर रखा। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे किसी तरह वह आरोपी के चंगुल से छूटी और सीधे अपने घर पहुंची। वहां उसने अपनी मां को पूरी घटना बताई। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

See also  महासमुंद में रूनियाडीह के छात्र व छात्राएं सरगुजा संभाग का करेंगे प्रतिनिधित्व

Related Articles

Leave a Reply