छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

बलौदा के सुल्तान नार में मतदान अधिकारियों का भव्य स्वागत, मतदान अधिकारी हुए अभिभूत

जांजगीर-चांपा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में बलौदा के अंतिम छोर पर स्थित गांव सुल्तान नार के प्राथमिक शाला में मतदान अधिकारी लगभग 3.00 बजे पहुंचे। जब वे स्कूल पहुंचे तो वहां उनका स्वागत स्कूल स्टाफ द्वारा रोली टीका लगाकर और हार पहनाकर किया गया। इसके साथ ही स्कूल की छात्राओं ने आदिवासी गीत में नृत्य करते हुए मतदान अधिकारियों को स्कूल तक लाये, बताया जा रहा है कि सुल्तान नार नवां गांव का आश्रित ग्राम पंचायत है और दोनों की आबादी मिलाकर लगभग 800 की है। इस 800 आबादी वाले गांव में 23 फरवरी को प्राथमिक शाला सुल्तान नार में मतदान होना है।

See also  महतारी वंदन योजना : ई-केवायसी अनिवार्य किए जाने के बाद हितग्राही महिलाएं परेशान, पोर्टल बंद होने से 2000 महिलाओं का कटा नाम

इस स्कूल के प्रधान पाठक नरेंद्र लहरें को मतदान अधिकारियों की व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई तो उन्होंने खाने पीने और रहने की व्यवस्था तो की ही साथ ही बस से उतरते ही मतदान अधिकारियों का भव्य स्वागत किया। मतदान अधिकारियों ने बताया कि इतने साल की सेवा में यह पहली बार है कि किसी स्कूल में इतना भव्य स्वागत किया गया है। इसके लिए हम बहुत आभारी हैं साथ ही मतदान भी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो जायेगा इसकी हमें पूरी आशा है।

See also  सक्ती में वेदांता पावर-प्लांट में बॉयलर फटा, 9 की मौत की खबर: 4 मौतों की पुष्टि, 30-40 मजदूर झुलसे

Related Articles

Leave a Reply