विदेश

पाकिस्तान: मियांवली एयरबेस पर फिदायीन हमलावरों ने मचाया कोहराम, 3 लड़ाकू विमानों को जलाया, 3 आतंकी मारे गए

नई दिल्ली

पाकिस्तान में एक बार फिर आतंकियों ने पाकिस्तान के वायुसेना के बेस पर हमला किया है. आत्मघाती हमलावरों सहित भारी हथियारों से लैस 6 आतंकी पंजाब के मियांवाली स्थित पाकिस्तान वायु सेना के अड्डे में घुस गए हैं. दोनों तरफ से जबरदस्त फायरिंग हो रही है और इसका वीडियो भी सामने आया है जिसमें एयरबेस के अंदर आग की भारी लपटें नजर आ रही हैं. अभी तक एक हमलावर मारा गया है. तहरीक-ए-जिहाद नाम के संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है.

पाकिस्तानी सेना का बयान

पाकिस्तानी सेना (ISPR) इस हमले को लेकर बयान जारी किया है जिसमें कहा गया है, ‘4 नवंबर, 2023 को तड़के पाकिस्तान वायु सेना के मियांवाली ट्रेनिंग एयर बेस पर असफल आतंकवादी हमले को कोशिश की गई. सैनिकों द्वारा तत्काल की गई जवाबी कार्रवाई की बदौलत हमले को नाकाम कर दिया गया जिससे जानमाल का नुकसान नहीं हुआ. सुरक्षाकर्मियों ने असाधारण साहस का परिचय देते हुए 3 आतंकवादियों को बेस में घुसने से पहले ही मार गिराया गया, जबकि बचे हुए 3 आतंकवादियों को सैनिकों द्वारा घेर लिया गया है.’ सेना के बयान के मुताबिक, ‘हालांकि हमले के दौरान पहले से ही ज़मीन पर खड़े तीन लड़ाकू विमानों को भी नुकसान पहुंचा है. क्षेत्र को पूरी तरह से खाली कराने के लिए एक व्यापक अभियान चलाया गया है.’

See also  USA की गैब्रिएल मिस यूनिवर्स बनीं

टीजेपी ने ली जिम्मेदारी

तहरीक-ए-जिहाद पाकिस्तान (टीजेपी) के प्रवक्ता मुल्ला मुहम्मद कासिम ने मियांवाली के एयरबेस पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है और दावा किया है कई आत्मघाती हमलावर भी इसमें शामिल हैं. स्थानीय निवासियों ने हमले की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो फुटेज पोस्ट किए हैं. आतंकवादी समूह ने यह भी दावा किया है कि उसने बेस पर मौजूद एक टैंक को भी नष्ट कर दिया है.

दोनों तरफ से जबरदस्त गोलीबारी

कहा जा रहा है कि आतंकवादियों ने मियांवाली में पाकिस्तान एयरबेस की तारबाड़ वाली दीवारों को पार करने के लिए सीढ़ी का इस्तेमाल किया और फिर अंदर घुसकर हमला शुरू कर दिया और कई बम धमाकों को भी अंजाम दिया. सुसाइड बॉम्बर्स के खिलाफ पाकिस्तानी सेना का ऑपरेशन जारी है और दोनों तरफ से जबरदस्त गोलीबारी हो रही है.

See also  ओमान के पास तेल टैंकर समुद्र में पलटा:13 भारतीयों समेत 16 क्रू मेंबर्स लापता; भारतीय नौसेना ने सर्चिंग के लिए युद्धपोत INS तेग भेजा

आपको बता दें कि मियांवाली वही एयरबेस है जहां इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद उनकी पार्टी के समर्थकों ने हमला कर दिया था. इतना ही नहीं, प्रदर्शनकारियों ने एयरबेस के बाहर एक विमान के ढांचे को आग भी लगा दी थी.

इससे पहले शुक्रवार को दर में सुरक्षा बलों को ले जा रहे दो वाहनों पर भी आतंकवादी हमला हुआ था जिसमें कम से कम 14 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे. इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण घटना तब हुई जब सुरक्षा काफिला ग्वादर जिले के पसनी से ओरमारा की ओर जा रहा था.

Related Articles

Leave a Reply