छत्तीसगढ़

अंतरराष्ट्रीय स्वीमिंग पूल में जमकर हंगामा, लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का आरोप, हुआ सील

रायपुर

राजधानी के जीई रोड स्थित अंतरराष्ट्रीय स्वीमिंग पूल में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां पुरुष कोच की ओर से महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। वहीं रविवार को पूल में जमकर हंगामा हुआ, जिसके बाद स्वीमिंग पूल को तीन दिन के लिए सील कर दिया गया है। मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार स्वीमिंग पूल के कुछ पुरुष कोच ने वहां प्रशिक्षण लेने वाली किशोरी के न आने पर उसके भाई से गलत ढंग से किशोरी के विषय में पूछा। इस पर किशोरी के भाई ने इसकी सूचना अपने घर में दी। इसके बाद परिजन स्वीमिंग पूल पहुंचकर हंगामा करने लगे। इसकी जानकारी मिलते ही सरस्वती नगर पुलिस और रायपुर नगर निगम के जोन 7 के कमिश्नर मौके पर पहुंचे। पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद पुलिस ने स्वीमिंग पूल को 6 से 8 जून तक के लिए सील कर दिया है। बता दें ये स्वीमिंग पूल नगर निगम के अधीन है, जिसे निजी कंपनी को ठेके पर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस स्विमिंग पूल में 100 से ज़्यादा युवतियां और महिलाएं तैराकी करती हैं, लेकिन केवल एक महिला कोच के सहारे अन्तराष्ट्रीय स्विमिंग पूल चल रहा था।

See also  छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP ने जारी किया आदेश

Related Articles

Leave a Reply