छत्तीसगढ़

मितानिनों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, चुनावी वादों को पूरा करने की माँग – 72 हजार मितानिनें बड़े आंदोलन की तैयारी में

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मितानिन संघ का प्रदर्शन जारी है। मितानिन दीदियां आज तूता धरना स्थल से रैली निकालेगी। साथ ही कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेगी। नया रायपुर के तूता धरना स्थल में हड़ताल हो रही है। मितानिन संघ ने 3 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मितानिन दीदियां बीते7 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी है।

See also  अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

बीते दिनों मितानिन संघ की प्रवक्ता सपना चौबे ने सरकार पर वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा- वादों को सरकार अब तक नहीं निभा रही मितानिन, प्रशिक्षक, हेल्प डेस्क फैसिलिटेटर और कोऑर्डिनेटर को NHM के तहत लाने का वादा था। वादा पूरा नहीं होने से मितानिनों में भारी नाराज़गी है। जिसके कारण अब हम आन्दोलन करने को मजबूर हैं।

See also  निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

7 अगस्त से कर रही प्रदर्शन
प्रदेशभर की मितानिन नया रायपुर स्थित तूता धरना स्थल पर 7 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल और आंदोलन कर रही है। अलग-अलग तारीखों पर संभागवार प्रदर्शन की योजना है। वहीं 7 अगस्त को रायपुर संभाग की मितानिन प्रदर्शन किया। मितानिनों ने सरकार पर वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाया है।

See also  एक बीयर बोतल में दो-दो ब्रांड के स्टीकर : राजनांदगांव में ग्राहकों ने वीडियो बनाकर किया वायरल

Related Articles

Leave a Reply