छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा में हीटवेव अलर्ट, तेज गर्मी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी जारी

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा से इस वक्त की जरूरी खबर, जहां भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। जिला अस्पताल जांजगीर-चांपा और नागरिक सुरक्षा स्वास्थ्य सेवाओं ने आम लोगों से हीटवेव यानी लू से बचाव के लिए जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। निर्देशों के मुताबिक, दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच तेज धूप में बाहर निकलने से बचें। प्यास न लगने पर भी लगातार पानी पीते रहें और यात्रा के दौरान अपने साथ पानी जरूर रखें।

हल्के रंग के ढीले और सूती कपड़े पहनें, साथ ही धूप में निकलते समय टोपी, छाता या चश्मे का इस्तेमाल करें। स्वास्थ्य विभाग ने सलाह दी है कि तेज धूप में ज्यादा मेहनत वाले कामों से बचें। अगर बाहर काम करना जरूरी हो तो सिर को गीले कपड़े से ढकें। खाने में हल्का भोजन लें और अधिक पानी वाले फल जैसे खरबूजा, ककड़ी और नींबू का सेवन करें। साथ ही मांस और ज्यादा प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थों से परहेज करें। जिला अस्पताल ने लू के मरीजों के इलाज के लिए पूरी तैयारी होने की बात कही है।

See also  छत्तीसगढ़ से प्रयागराज जा रही बस एमपी में पलटीः घायल यात्री अस्पताल में भर्ती

लोगों को नींबू पानी, छाछ और जूस जैसे घरेलू पेय लेने की सलाह दी गई है। बच्चों और पालतू जानवरों को बंद वाहनों में अकेला न छोड़ें और उन्हें छाया व पर्याप्त पानी उपलब्ध कराएं। वहीं, हीट स्ट्रोक के लक्षण दिखने पर व्यक्ति को तुरंत छांव में लिटाएं, शरीर को ठंडा करें और ओआरएस या नमक-चीनी का घोल दें। यदि हालत में सुधार न हो तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाएं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का साफ कहना है कि सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है—थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply