छत्तीसगढ़बिलासपुर

सड़क किनारे बस का इंतजार कर रही महिला को ट्रक ने कुचला, महिला की मौके पर मौत

बिलासपुर। न्यायधानी के रतनपुर में एक हादसे में अनियंत्रित ट्रक बिजली के ट्रांसफार्मर से टकरा गया, इसके बाद उसने पास ही बस का इंतज़ार कर रही महिला को भी चपेट में ले लिया। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक को ज़ब्त कर कार्रवाई कर रही है। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, रतनपुर क्षेत्र के ग्राम सिलदहा में रहने वाले पंकज कुमार बिंझवार इलेक्ट्रिशियन हैं। वे गुजरात में काम करते हैं। रविवार को वह अपनी मां अमरबाई को लेकर गुजरात जाने के लिए घर से निकले और गांव से आकर खंडोबा मंदिर के पास दोनों बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान रतनपुर की ओर से आ रही ट्रक अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई, फिर बस का इंतजार कर रही अमरबाई को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में अमरबाई की मौके पर ही मौत हो गई।

See also  रायपुर-जबलपुर के बीच शुरू हुई इंटरसिटी ट्रेन सेवा, सीएम साय ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर वाहन छोड़कर वहां से भाग निकला। मृतका के बेटे पंकज ने हादसे की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। पुलिस ने दुर्घटनाकारित ट्रक को जब्त कर लिया है और रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर ट्रेलर के ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply