छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

हसदेव नदी में केराझरिया के पास बने स्टॉप डैम में कार दुर्घटनाग्रस्त, कोई जनहानि नहीं, नशे की हालत में हुई घटना

जांजगीर-चांपा। हसदेव नदी में केराझरिया के पास बना स्टॉप डैम अब स्टंट का जगह बन गया है। जहां से दो बाइक भी ना निकल पाए वहां कार निकाला जा रहा है। शुक्रवार की शाम जांजगीर की एक स्विफ्ट डिजायर कार सीजी 11 ए एफ 3520 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए स्टॉप डैम के छोटे खंभे से टकरा गए। टक्कर इतनी जबदस्त थी कि कार के सामने नीचे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

See also  RKM पावर प्लांट के भूविस्थापित कर्मचारियों का प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी

बताया जा रहा की चालक नशे की हालत में कार चला रहा था। कार के क्षतिग्रस्त होने से रास्ते से बाइक भी नहीं गुजर पा रही। शाम करीब 5 बजे हुई इस घटना के बाद कार रात भर स्टॉप डैम में ही खड़ी रही। सुबह तक उसे ले जाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई। वही कुछ अज्ञात लोगों ने कार का कांच भी तोड़ दिया। हालांकि इस घटना के कोई जनहानि नहीं हुई है। कार जांजगीर सुकली निवासी राज कश्यप की बताई जा रही है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक कार रास्ते को बाधित करती हुई स्टॉप डैम में ही खड़ी रही।

See also  चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन को मंजूरी : 755 करोड़ आएगी लागत, सीएम साय ने पीएम मोदी और रेलमंत्री को कहा थैंक्यू

Related Articles

Leave a Reply