कोरबाछत्तीसगढ़

रील देखने की लत का खौफनाक अंत : नेटवर्क गया तो गुस्से में महिला ने पिया कीटनाशक, इलाज के दौरान मौत

कोरबा। जिले के करतला थाना क्षेत्र में एक महिला की कीटनाशक सेवन से मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 52 वर्षीय मंगलो बाई मोबाइल पर रील देख रही थी। इसी दौरान नेटवर्क चले जाने से वह नाराज हो गई। गुस्से में उसने मोबाइल जमीन पर पटक दिया और कुछ देर बाद कमरे में जाकर कीटनाशक का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

यह घटना करतला क्षेत्र के केराकछार गांव की है। मृतका मंगलो बाई अपने पति प्रेमलाल सारथी और तीन बच्चों के साथ रहती थी। प्रेमलाल मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। परिजनों के मुताबिक मंगलो को मोबाइल पर रील और सीरियल देखने की आदत थी।

शनिवार दोपहर करीब 12 बजे मंगलो खाना खाने के साथ मोबाइल पर रील देख रही थी। इसी दौरान अचानक इंटरनेट नेटवर्क बंद हो गया। काफी देर तक इंतजार करने के बावजूद रील नहीं चली तो वह नाराज हो गई। बताया जा रहा है कि गुस्से में उसने मोबाइल जमीन पर पटक दिया, जिससे फोन टूट गया। इसके बाद वह घर के एक कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। करीब 10 मिनट बाद वह बाहर निकली और बरामदे में बैठ गई। कुछ समय बाद उसे लगातार उल्टियां होने लगीं।

See also  JANJGIR CHAMPA NEWS:जिला स्तरीय प्रधानमंत्री आवास मेला: जरूरतमंद परिवारों को मिला सपनों का आशियाना

शुरुआत में परिवार के लोगों ने इसे सामान्य तबीयत खराब होने की स्थिति समझा। लेकिन उल्टी से जहरीले पदार्थ जैसी गंध आने के बाद उन्हें संदेह हुआ। कमरे की तलाशी लेने पर वहां कीटनाशक का खाली डिब्बा मिला। इसके बाद परिजनों को अंदेशा हुआ कि मंगलो ने कीटनाशक पी लिया है। परिजनों ने डायल-112 की मदद से महिला को करतला स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर उसे कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply