जांजगीर चांपा

महंगाई के विरोध में बुधवार को कांग्रेसी निकालेंगे सायकल रैली

जांजगीर-चांपा

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा केन्द्र के भाजपा सरकार के गलत नितियों से बढ़ रही बेतहाशा मंहगाई के विरोध मे सायकल रैली निकालकर कांग्रेसजन आंदोलन करेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता द्वय रफीक सिद्दीकी व शिशिर द्विवेदी ने बताया कि केंद्र के भाजपा सरकार के गलत नितियों से पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस एवं रोजमर्रा के काम आने वाले वस्तुओं के दाम बेतहाशा मूल्य वृद्धि आमजन त्रस्त हैं इसके विरोध में जिलें के कांग्रेस जन 14 जूलाई बुधवार को दोपहर 12:00 बजे स्थानीय नैला रेल्वे स्टेशन के सामने से विधायक रामकुमार यादव, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ.चौलेश्वर चंद्राकर, जिले के संगठन प्रभारी अर्जुन तिवारी व जिलें के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति मे सायकिल रैली निकालकर आंदोलन किया जावेगा जो शहर के प्रमुख मार्ग का भ्रमण करते हुए कचहरी चौक मे सामाप्त होगी इस सायकिल रैली में जिले के समस्त कांग्रेसजनों को जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.चौलेश्वर चंद्राकर एवं संगठन प्रभारी अर्जुन तिवारी ने उपस्थिति की अपील की है इस सायकल रैली हेतु जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा व्यवस्था हेतु संचालन समिति गठित की गई है जिसमे रमेश पैगवार, रविंद्र द्विवेदी, हेमलता राठौर, संजय केदार अग्रवाल, विनोद शुक्ला को जिम्मेदारी दी है।

See also  कसाब की तरह तहव्वुर राणा को नहीं हो सकती फांसी, मामले में यहां फंसा है गंभीर पेच

Related Articles

Leave a Reply