छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: देशी कट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार

कोरिया
देशी कट्टा लेकर बाजार में घुम रहे व्यक्ति को मनेन्द्रगढ़ पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि कोई व्यक्ति देशी कट्टा लेकर सब्जी मंडी में घूम रहा है की सूचना पाकर तत्काल हमराह स्टाफ से घेराबंदी कर कारवाई किया गया.

जिसमे पाया गया कि एक व्यक्ति सब्जी मंडी तालाब के पास देशी कट्टा लिए घूम रहा है, जिसे घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम रवि जायसवाल पिता स्वर्गीय प्रकाश जयसवाल उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 12 सब्जी मंडी के पास मनेंद्रगढ़, थाना मनेंद्रगढ़ जिला कोरिया छत्तीसगढ़ का बताया आरोपी के पास एक देशी कट्टा, 4 नग जिंदा कारतूस मिला आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाए जाने से अपराध क्रमांक 230/2021 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट लगाकर दिनांक 27 जुलाई 2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

See also  खेत में लाश मिलने से फैली सनसनी : सिंचाई के लिए गया था युवक, वापस ही नहीं लौटा

Related Articles

Leave a Reply