छत्तीसगढ़

गर्ल्स हॉस्टल में पति को साथ रखना अधीक्षिका को पड़ा भारी, कलेक्टर ने कार्यभार से मुक्त कर भेजा मूल पद पर

बलरामपुर। वाड्रफनगर विकासखंड के पशुपतिपुर कन्या आश्रम में अधीक्षिका को साथ में पति को रखने पर खामियाजा भुगतना पड़ा है. विभाग ने हॉस्टल अधीक्षक को कार्यभार से मुक्त कर मूल पद पर भेज दिया है.

दरअसल, अधीक्षक के साथ पति का हॉस्टल में रहने का वीडियो ग्रामीणों ने बनाकर वायरल किया था. ग्रामीणों ने अधीक्षिका पर नियम विरुद्ध पति को हॉस्टल में रखने का आरोप लगाया था.

इस बात की जानकारी मिलने के बाद विभाग ने संज्ञान लेते हुए हॉस्टल अधीक्षिका सुमित्रा सिंह को उनके मूल संस्था प्राथमिक कन्या आश्रम शाला, पशुपतिपुर में प्रधान पाठक के लिए भारमुक्त कर दिया गया है. सुमित्रा सिंह के स्थान पर शासकीय प्राथमिक शाला कोरवाटोला, विकासखण्ड वाड्रफनगर की सहायक शिक्षक प्रीति सिंह को हॉस्टल की अधीक्षिका का दायित्व सौंपा गया है.

See also  निर्वाचन की घोषणा के साथ ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील

Related Articles

Leave a Reply