छत्तीसगढ़

फंदे से लटकती मिली युवक – युवती की लाश, प्रेम प्रसंग की आशंका, इलाके में फैली सनसनी

कोरिया। जिले से सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां गौठान परिसर में प्रेमी जोड़े की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। युवक-युवती ने आखिर ये आत्मघाती कदम किस लिए उठाया है। इसका पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

यह पूरा मामला सिटी कोतवाली बैकुंठपुर थाना क्षेत्र का है। यहां एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। दोनों की लाश गौठान परिसर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस ने भी दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के पिछे की वजह जानने में जुट गई है।

See also  जांजगीर-चांपा : बड़ा खुलासा! किरायेदार सत्यापन में पकड़ा गया ISI स्लीपर सेल का संदिग्ध

जानकारी के मुताबिक, मृत युवक की पहचान केशव के रूप में हुई है, जो कि जामपानी गांव में रहता था। वहीं युवती की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि केशव पिछले दो दिनों से लापता था, जिसकी तलाश में उसके परिजन जुटे हुए थे। लोगों ने जामपानी गांव के गौठान परिसर में युवक-युवती के शव को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल युवत-युवती के बीच प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है। इधर पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

See also  VB-G RAM G योजना को लेकर छत्तीसगढ़ में असंतोष, हड़ताल के मूड में 12 हजार मनरेगा कर्मचारी, सरकार के सामने रखीं ये मांगें

Related Articles

Leave a Reply