छत्तीसगढ़

कीचड़ से भरी डभरी में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपने ही दोस्त की हत्या कर शव को कीचड़ से भरी डबरी में फेंक दिया। घटना बीती रात की बताई जा रही है। मृतक की पहचान शीतल निवासी हनुमानगढ़, थाना उदयपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने किसी विवाद के बाद अपने ही दोस्त शीतल की हत्या कर दी और शव को पोतका गांव के पास स्थित कीचड़ से भरे डबरी में फेंक दिया।

घटना की सूचना मिलते ही उदयपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालने के लिए डबरी का पानी खाली कराया और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हत्या के आरोपी दोस्त को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

See also  बंद मकान में लगी आग ने 9 घरों को चपेट में लिया, लोगों ने बाहर निकलकर बचाई जान, शॉर्ट सर्किट की आशंका

Related Articles

Leave a Reply