छत्तीसगढ़

घूमने निकले प्रेमी जोड़े की तेज रफ्तार कार खंभे से टकराई , हादसे में दोनो की मौत

दुर्ग : भिलाई में सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। सोमवार सुबह 4 बजे गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड कार में घूम रहे थे तभी उनकी गाड़ी पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया। मामला स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है। अवंतीबाई चौक से कुरुद जाने वाली रोड में ये हादसा हुआ। दोनों की पहचान नंदिनी रोड छावनी निवासी आलोक साहू (28) और भिलाई नगर निवासी पूजा प्रसाद (27) के तौर पर हुई है।

See also  स्कूलों के प्रार्थना सभा में गूंजेंगी अखबार की सुर्खियां, विद्यार्थियों की दिनचर्या में शामिल हुआ अखबार वाचन

स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को मर्चुरी में रखवा दिया है। आज उनका पोस्टमार्टम होगा। पुलिस के मुताबिक, तेज रफ्तार के कारण मोड़ में बैलेंस बिगड़ने से ये हादसा हुआ है। हादसे में कार के सामने वाला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

See also  साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, होली से पहले किसानों के खाते में एकमुश्त आएगी अंतर की राशि, जाने अन्य निर्णय

चौकी प्रभारी गुरविंदर संधू ने बताया कि हादसा सोमवार सुबह करीब तीन से चार बजे के बीच हुई है। आलोक कार चला रहा था। बगल से पूजा प्रसाद बैठी थी। वो लोग कुरुद से मॉल रोड की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वो लोग अवंतीबाई चौक से कुरुद जाने वाली रोड के लिए मुड़े कार की रफ्तार अधिक होने से कार सड़क के बीच में लगे पोल से जा टकराई। स्मृति नगर पुलिस कार को जब्त कर मामले की जांच कर रही है।

See also  शराबी पति की करतूत, पत्नी और साली पर पेट्रोल छिड़क लगाई आग, दोनों की हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply