छत्तीसगढ़

बुजुर्ग महिला की जान बचाने संजीवनी बनकर पहुँचीं 108 की टीम

4 दिन से बिना खाए बेहोशी की हालत में बिस्तर पर बीमार पड़ी एक बुजुर्ग महिला की उखड़ती सांसों को 108 संजीवनी की टीम ने एक नई जिंदगी दी।

नवागढ़

मामला जिले के नवागढ़ ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम मुड़पार की है जहां 108 की टीम 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला पुन बाई की जान बचाने संजीवनी बनकर पहुँचीं। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला तबियत खराब होने पर बीते 4 दिनों से भोजन नहीं कर रही थी। और बेहोशी की अवस्था में बिस्तर पर पड़ी हुई थी। 4 दिन गुजर जाने पर महिला की स्थिति अत्यंत चिंता जनक हो चुकी थी। घर वालों की टूटती आस को रोकने 108 की टीम सूचना मिलने पर संजीवनी बनकर पहुँचीं। 108 के पायलट मनोज साहू और ईएमटी चंद राम आदित्य तुरन्त गांव पहुँचें। वहां पहुँचने पर उन्होंने पाया कि महिला बेहोशी की अवस्था में है। इसके बाद ईएमटी ने बुजुर्ग महिला का आरबीएस टेस्ट किया और जांच में पाया कि बुजुर्ग महिला का शुगर लेवल अत्यंत कम हो चुका है। ईएमटी ने तत्परता दिखाते हुए तुरन्त ईआरसीपी की मदद ली और डॉ वजस के सलाहनुसार बुजुर्ग महिला को उपचार करते हुए जीवन रक्षक दवाइयां दी। कुछ ही क्षणों पश्चात पुन बाई को होश आ गया। परिजनों के चेहरों पर छाई हताशा और निराशा कुछ ही क्षणों में खुशी में बदल गई। बुजुर्ग महिला की जान बचाने के लिए परिजनों ने 108 टीम को धन्यवाद दिया गया। आगे उपचार के लिए महिला को सीएचसी नवागढ़ में एडमिट कराया गया।

See also  लखीमपुर खीरी : पीड़ित परिवारों को मदद देगी छत्तीसगढ़ सरकार, मृतकों के परिवार को 50-50 लाख रुपए का मुआवजा, एयरपोर्ट से सीएम भूपेश बघेल ने की घोषणा

Related Articles

Leave a Reply