छत्तीसगढ़

‘साहब, प्रेमिका से मुझे मिलवा दो,’ कलेक्टर जनदर्शन में प्रेमी ने लगाई गुहार…

धमतरी। कलेक्टर जनदर्शन में एक बड़ा ही मार्मिक मामला सामने आया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल, एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका से मिलाने की गुहार लगाई है, क्योंकि प्यार का खुलासा होने के बाद प्रेमिका के घर वालों ने उसका मोबाइल बंद कर मिलने-जुलने पर भी रोक लगा दी है.

See also  पिता ने 5 साल के बेटे को नहर में डुबोकर मार डाला, पारिवारिक विवाद में उठाया कदम, गिरफ्तार

जिले में रहने वाले यश कुमार ने 8 जुलाई को आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में अपना आवेदन लगाया है, जिसमें उसने बताया कि उसका रूप कुमारी (परिवर्तित नाम) से प्रेम प्रसंग चल रहा है, जिसका कुछ हफ्ते पहले उसके परिजनों को पता चल गया. इसके बाद से लड़की के मोबाइल को बंद कर मिलने-जुलने पर पाबंदी लगा दी है.

See also  आवासीय स्कूल की 3 आदिवासी छात्राएं गर्भवती, मचा हड़कंप, अधीक्षिका ने कही यह बात

युवक ने बताया कि इस बीच उसने अपनी प्रेमिका से मिलने की कोशिश की, लेकिन उसे मिलने नहीं दिया गया. युवक ने अपने आवेदन के अंत में कलेक्टर से अपनी प्रेमिका से मिलने की अनुमति प्रदान करने की गुजारिश की है.

यश कुमार के आवेदन पर प्रशासन ने क्या कार्रवाई की, इसका खुलासा तो नहीं हुआ है. लेकिन अपनी तरह के अनोखे आवेदन से जिला प्रशासन की इस बात को लेकर चिंता जरूर बढ़ गई होगी, कि कहीं यह आवेदन प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए कहीं नजीर न बन जाए. अन्यथा प्रशासन को ऐसे मामलों को सुलझाने के लिए एक अलग से अधिकारी रखना पड़ जाएगा.

See also  सावधान: मुफ्त बिजली का सपना पड़ न जाए महंगा! सोलर पैनल लगाने के बाद भी आया 21 हजार का बिल

Related Articles

Leave a Reply