रायपुर

रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल होने के बाद पटवारी निलंबित, जमीन नामांकन के लिए किसानों से मांगे थे 5000

बलौदाबाजार। रिश्वत मांगने वाले पटवारी का वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर ने निलंबन की कार्रवाई की है। कलेक्टर ने पटवारी को सस्पेंड कर दिया है। पटवारी ने जमीन नामांकन के लिए किसानों से 5 हजार रुपए रिश्वत मांगे थे। किसानों ने रिश्वत मांगते हुए पटवारी का वीडियो बनाया और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर ने तत्काल एक्शन लेते हुए पटवारी को निलंबित कर दिया है।

See also  एक परिवार के 6 लोगों ने जहर पीकर की सामूहिक आत्महत्या की कोशिश, जिला अस्पताल में भर्ती…

Related Articles

Leave a Reply