रायपुर

फेसबुक पर विदेशी युवक ने की महिला से दोस्ती और ठग लिए 25 लाख…जुर्म दर्ज

रायपुर 

फेसबुक पर विदेशी युवक ने महिला को मंहगा गिफ्ट भेजने और विदेश घुमाने के नाम पर 25 लाख रुपये अलग-अलग माध्यम से ठग लिए। खमतराई थाना पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार, युवक ने खुद को इंलैंड का रहने वाला बताया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खमतराई थाना क्षेत्र निवासी महिला की दोस्ती डेढ़ माह पहले इंग्लैंड के युवक से हुई थी। इसके बाद आरोपित ने मंहगे गिफ्ट देने की बात कही। इसके बाद अलग-अलग खाते में 25 लाख रुपये डलवा लिए। पुलिस ने साइबर की मदद से उन खाता नंबरों की पड़ताल शुरू कर दी है।

साइबर ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाते हैं। आईडी के माध्यम से ये लोगों से दोस्ती करते हैं। कुछ दिनों के बाद अपने प्रेम जाल में फंसाते हैं और किसी भी तरह मंहगा गिफ्ट भिजवाने की बात करते हैं। कुछ दिन बाद कहा जाता कि एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारी ने उनका गिफ्ट पकड़ लिया है। गिफ्ट उन्हीं के शहर में पकड़ाया है, इसलिये वो उस गिफ्ट को किसी तरह छुड़ा लें।

See also  वरमाला डाल भाग गया दूल्हा, फिर दुल्हन की होने वाली भाभी से रचा ली शादी

Related Articles

Leave a Reply