छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर: बाइक को बचाने के चक्कर में बस पलटी, 34 सवार हुए घायल, उपचार के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती

जांजगीर। जांजगीर- चांपा जिले में एक यात्री बस पलटने से 34 लोग घायल हो गए वहीं 7 यात्रियों को ज्यादा चोटें आई हैं। जानकारी के मुताबिक, बरमकेला से बिलासपुर जा रही आदर्श यात्री बस बाइक सवार को बचाने की कोशिश में सड़क किनारे उतर गई।”

घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के लोहार्षी हाई स्कूल के पास की है। बस में करीब 40-45 यात्री सवार थे। घायलों को हाथ-पैर, सिर पर चोट आई है। वहीं 7 गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

See also  छत्तीसगढ़ में बीयर दस रुपए महंगी : प्रीमियम ब्रांड्स की कीमत बढ़ी, गोवा का पौवा सेम रेट


जानकारी के मुताबिक, बस चालक ने सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने की कोशिश में अपना नियंत्रण खो दिया। इससे बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। यात्रियों का सामान थाने में सुरक्षित रखा गया है।”

See also  मामा की शादी से अचानक गायब हुई बच्ची, अगले दिन बिलासपुर रेलवे ट्रैक पर मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply