छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

61 लाख के नशे को आग के हवाले: जिला पुलिस ने फर्नेस में किया अवैध मादक पदार्थों का नष्टीकरण

जांजगीर–चांपा। पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 61 लाख रुपये से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थों का नष्टीकरण किया है। यह कार्रवाई जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति के साथ संयुक्त रूप से की गई।
नष्टीकरण की प्रक्रिया जिले के प्रकाश इंडस्ट्रीज स्थित फर्नेस (भट्ठी) में संपन्न की गई, जहां जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों से जप्त की गई मादक सामग्री को विधिवत नष्ट किया गया।
इस दौरान कुल 115 किलो 452 ग्राम गांजा नष्टीकृत किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 57 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। इसके साथ ही 35 हजार 833 नग नशीली टेबलेट, जिसकी कीमत लगभग 3 लाख 40 हजार रुपये है, को भी नष्ट किया गया। वहीं 616 नग नशीली सिरप, जिसकी कीमत करीब 47 हजार 608 रुपये आंकी गई है, उसका भी नष्टीकरण किया गया।
पुलिस के अनुसार, संबंधित प्रकरणों के विधिवत निराकरण के बाद कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए यह कार्रवाई की गई।
जांजगीर-चांपा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

See also  छत्तीसगढ़ के 7 अफसरों IAS AWARD : केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी पदोन्नति की स्वीकृति

Related Articles

Leave a Reply