छत्तीसगढ़

महिला ने डिप्टी सीएम के घर के बाहर पिया फिनायल: 2 दिन से कर रही थी प्रदर्शन, अस्पताल में ईलाज जारी

रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार को बड़ा बवाल हो गया जब दिवंगत पंचायत शिक्षकों के परिजन अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा के बंगले के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे। इस दौरान संघ की महिला अध्यक्ष अश्वनी सोनवानी ने फिनायल पीने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिस और लोगों ने उन्हें रोककर मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया।

See also  रायपुर सेंट्रल जेल में बंद छात्र ने दिया NEET-UG री-एग्जाम, हाईकोर्ट के आदेश पर विशेष सुरक्षा में पहुंचा परीक्षा केंद्र

दो दिनों से धरना दे रहे दिवंगत पंचायत शिक्षक अनुकंपा संघ का कहना है कि मृत शिक्षकों के परिजनों को अब तक नौकरी नहीं दी गई है, जिससे परिवार आर्थिक संकट झेल रहे हैं। बंगले के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झूमाझटकी भी हुई।

बाद में पुलिस ने अन्य महिलाओं को बस में बैठाकर नया रायपुर के धरना स्थल भेजा। वहीं, घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके चलते प्रदेश की राजनीति में भी गर्मी बढ़ गई है। संघ ने साफ कहा है कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा।

See also  जांजगीर-चांपा: स्कूल बसों पर बड़ा एक्शन: 89 वाहनों की जांच, 10 चालकों पर कार्रवाई

Related Articles

Leave a Reply