छत्तीसगढ़

आए दिन के झगड़े से तंग मां ने ली शराबी बेटे की जान, शव को घर से 30 मीटर दूर झाड़ियों में फेंका

भिलाई

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित भिलाई में शराबी बेटे से तंग आकर परिजनों ने ही उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या करने वाले मां और भाई को गिरफ्तार कर लिया है। मामला भिलाई तीन थाना क्षेत्र के औंधी गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार 23 मई की सुबह औंधी गांव में 24 वर्षीय निरंजन यादव का शव उसके घर से थोड़ी दूर पर झाड़ियों में पाया गया था। घरवालों ने पुलिस को बताया कि वह घर से बिना बताए रात में चला गया था। सुबह उसकी लाश मिली है। पुलिस की पूछताछ पता चला कि निरंजन आदतन शराबी था और नशे में आए दिन घर में लड़ाई झगड़ा करता था। इसके बाद संदेह के आधार पर जब पुलिस ने निरंजन की मां और उसके बड़े भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो उन्होंने निरंजन की हत्या करना स्वीकार कर लिया।

See also  आलू से भरे पिकअप में मिला 50 लाख रुपये; इस तरह से दे रहे थे वारदात को अंजाम, नगदी रकम जब्त

Related Articles

Leave a Reply