छत्तीसगढ़

महानदी का जलस्तर अचानक बढ़ा: तेज बहाव में फंसा युवक, पुलिस और SDRF की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला

आरंग। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच महानदी उफान पर है। तेज बहाव के बीच बुधवार देर शाम एक युवक की जान पर बन आई, जब वह नेशनल हाईवे-53 पर महानदी पुल के नीचे फंस गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आरंग पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने साहस और सूझबूझ से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और युवक को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

See also  शराब की कीमतों में 1 अप्रैल से बदलाव : कांच की जगह प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी

जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना आरंग क्षेत्र के पारगांव की है, जहां भारी बारिश से महानदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और आसपास के इलाकों में पानी भर गया। सुबह से लगातार हो रही बारिश के बीच युवक के फंसने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजेश सिंह अपनी टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पहुंचे। साथ ही, एसडीआरएफ की टीम को भी रेस्क्यू के लिए बुलाया गया।

See also  खल्लारी मंदिर में रोप-वे का केबल टूटा, ट्रॉली में सवार 6 श्रद्धालु हुए घायल, मौके पर मचा हड़कंप

स्थानीय लोगों ने की सराहना
अँधेरा और नदी के तेज बहाव के चलते बचाव अभियान बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। इसके बावजूद, पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने हिम्मत नहीं हारी। कड़ी मशक्कत और सूझबूझ भरी रणनीति के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस और एसडीआरएफ की त्वरित कार्रवाई की जमकर सराहना की। फ़िलहाल युवक पूरी तरह सुरक्षित है और उसे आवश्यक प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराई गई है।

See also  सरकारी स्कूल के 10वीं की छात्रा हुई प्रेग्नेंट, छात्रावास अधीक्षिका निलंबित

Related Articles

Leave a Reply