छत्तीसगढ़

ITI के छात्रों से मजदूारी : छात्र के हाथों की उंगली कटने पर सख्त एक्शन, प्राचार्य को किया गया निलंबित

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडीलोहारा स्थित आईटीआई संस्थान में छात्रों से मजदूारी कराने और छात्र के हाथों की उंगली कट जाने के मामले में कार्रवाई की है। कलेक्टर ने तत्काल कौशल तकनीकी शिक्षा विभाग को पत्र लिखा। कलेक्टर के पत्र के बाद आईटीआई के प्राचार्य राजेश कुर्रे को निलंबित कर दिया गया।

दरअसल, बालोद जिले के डौंडीलोहारा स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) से एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां छात्रों से पढ़ाई के बजाय मजदूरी और मिस्त्री का काम कराया जा रहा था। इसी दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

See also  50 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा, ड्राइवर ही निकला मास्टरमाइंड, पुलिस ने महिला समेत 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

हाथों की 5 उंगलियां कटी
बताया जा रहा है कि, आईटीआई में छात्रों से बाथरूम की दीवार निर्माण, प्लास्टर और ईंट जोड़ने जैसे कार्य करवाए जा रहे थे, जो उनके पाठ्यक्रम का हिस्सा नहीं है। बताया जा रहा है कि फिटर ट्रेड का छात्र टाकेश्वर कुमार भी अन्य छात्रों के साथ ईंट ढुलाई और निर्माण कार्य में लगा हुआ था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से ईंट ढुलाने वाले उपकरण में उसका हाथ फंस गया, जिससे उसके दोनों हाथों की 5 उंगलियां कट गईं।

See also  बारातियों से भरी चलती बस में लगी आग, बड़ा हादसा टला
balod

छात्रों में भारी आक्रोश
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल छात्र को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद आईटीआई के छात्रों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। छात्रों का आरोप है कि पिछले कई वर्षों से संस्थान में पढ़ाई के बजाय उनसे निर्माण कार्य, दीवार मरम्मत, छत ढलाई जैसे काम करवाए जाते हैं।

See also  जांजगीर-चांपा में हीटवेव अलर्ट, तेज गर्मी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी जारी

Related Articles

Leave a Reply