छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ दुष्कर्म मामले में विचाराधीन कैदी, पेशी के लिए लाया गया था कोर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक विचाराधीन कैदी संजय भट्टाचार्य कोर्ट से फरार हो गया। यह घटना 9 अक्टूबर को सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्थित रायपुर कोर्ट में उस वक्‍त हुई जब आरोपी को रायपुर कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था, जहां वह पुलिस की नजरों से चकमा देकर भाग निकला।

मिली जानकारी के अनुसार, संजय भट्टाचार्य कलकत्ता का निवासी है और उसके खिलाफ बलात्कार का मामला विचाराधीन है। इस घटना के बाद से रायपुर पुलिस में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया है ताकि आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने की कोशिश की जा सके।

आरक्षक ने कैदी को पकड़ने लोगों से मांगी मदद

आरक्षक शिवम दिवेदी कैदी संजय को कोर्ट में पेश करने लाए थे। जब कैदी ने भागने की कोशिश की, तो आरक्षक ने उसे पकड़ने के लिए दौड़ लगाई और चिल्लाते हुए मदद की गुहार लगाई। हालांकि, इस समय खालसा स्कूल वाली रोड पर अन्य लोग घटनास्थल पर मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नहीं की। इस दौरान संजय तेजी से भाग निकला।

See also  अपने एक्स बॉयफ्रेंड और उसके भाई को बदनाम करने के लिए लड़की ने दोस्तो के साथ मिलकर बनाई इंस्टाग्राम पर फेक आईडी, की अभद्र टिप्पणियाँ

पुलिस ने कैदी के फरार होने के बाद आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर दी है और सुराग जुटाने के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि संजय भट्टाचार्य का फरार होना बहुत गंभीर मामला है और इसे किसी भी हाल में हल्के में नहीं लिया जा सकता।

कोर्ट परिसर में कैदियों की सुरक्षा पर उठने लगे सवाल

कोर्ट परिसर में कैदियों की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। इस घटना ने यह साबित कर दिया है कि पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था में चूक हुई है, जिसके कारण विचाराधीन कैदी फरार हो गया।

वहीं, इस घटना के बाद से रायपुर पुलिस ने सभी थाना प्रभारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है और फरार कैदी को पकड़ने के लिए विशेष टीमें बनाई हैं। इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की योजना बनाई है।

See also  नक्सलियों की उप राजधानी जगरगुंडा में बोर्ड परीक्षा, केवल 36 छात्र के लिए हेलीकॉप्टर से भेजा प्रश्न पत्र

आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि कैदी के भागने के समय का सही पता लगाया जा सके। इस मामले में आगे की जांच जारी है, और पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही कैदी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply