छत्तीसगढ़

नक्सलियों की उप राजधानी जगरगुंडा में बोर्ड परीक्षा, केवल 36 छात्र के लिए हेलीकॉप्टर से भेजा प्रश्न पत्र

सुकमा

शिक्षा ग्रहण करके सुकमा की तस्वीर बदलने के सपनों को साकार करने नक्सलगढ़ के छात्र भी बोर्ड परीक्षा दिलाने के लिए तैयार हैं. सुकमा जिले में बोर्ड परीक्षा का प्रश्न पत्र कड़ी सुरक्षा के बीच 16 केंद्रों में से 15 केंद्रों में भेजा गया. लेकिन बचे 1 केंद्र तक पहुंचने के लिए जिला प्रशासन ने हेलीकॉप्टर की मदद ली है. प्रश्न पत्र को सुरक्षागत कारणों से केंद्राध्यक्ष के साथ हेलीकॉप्टर से जगरगुंडा भेजा गया है.

सुकमा कलेक्टर हरीश एस ने बताया, “साल 2024 में होने वाले बोर्ड परीक्षा में पहली बार ऐसा हुआ कि सुकमा जिले में बोर्ड परीक्षा का प्रश्न पत्र वितरण का काम समन्वयक केंद्र हायर सेकंडरी स्कूल सुकमा से किया गया. इससे पहले के सालों में हुए बोर्ड परीक्षा में केंद्राध्यक्ष प्रश्न पत्र के लिए बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर जाते थे. इस साल सुकमा में होने से कार्य भी आसानी से सम्पन्न हुए हैं.”

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

1 मार्च से शुरू होने वाले बोर्ड परीक्षा में सुकमा जिले में 16 परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जिसमें 10वीं बोर्ड के लिए 1883 नियमित छात्र शामिल होंगे और 18 स्वाध्यायी छात्र भी हैं. इसके अलावा 12वीं बोर्ड एग्जाम में नियमित 1495 छात्र व स्वाध्यायी 33 छात्र शामिल होंगे. केवल जगरगुंडा में 10वीं-12वीं के केवल 36 छात्र हैं, जिनके लिए प्रश्न पत्र हेलीकॉप्टर से भेजा गया है. – हरीश एस, कलेक्टर, सुकमा

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ का बस्तर पिछले 4 दशकों से नक्सलवाद का दंश झेल रहा है. सुकमा जिले के जगरगुंडा को नक्सलियों की उप राजधानी कहा जाता है. अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने की वजह से क्षेत्र के सभी बच्चों को करीब 60 किलोमीटर का सफर कर परीक्षा के 4 दिन पहले दोरनापाल आना पड़ता था. परीक्षा सम्पन्न होने के बाद वापस छात्र लौट जाते थे. लेकिन कुछ सालों में लगातार सड़क निर्माण और सुरक्षाबलों के दबाव के चलते नक्सली बैक फुट पर हैं. जिसके चलते जिला प्रशासन ने इस साल जगरगुंडा में ही परीक्षा केंद्र खोला है. जिसमें हेलीकॉप्टर की मदद से प्रश्न पत्र पहुंचाया गया है.

See also  शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ दर्ज मामला

Related Articles

Leave a Reply