छत्तीसगढ़

सक्ती जिले के नए पुलिस कप्तान ने किया पदभार ग्रहण, मीडिया से चर्चा के दौरान कही यह बात..

सक्ती। सक्ती SP अंकिता शर्मा के राजनांदगांव तबादले के बाद नए SP प्रफुल्ल ठाकुर (IPS) ने आज सक्ती जिले का पदभार ग्रहण कर लिया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचने पर सर्वप्रथम उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद SP प्रफुल्ल ठाकुर (IPS) द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना / चौकी प्रभारियो की परिचयात्मक बैठक ली तथा बैठक में अपनी प्राथमिकताओ से अवगत कराया।

सभी थाना और चौकी प्रभारियो को सामुदायिक एवं बेसिक पुलिसिंग को मजबूत करने, थाना पहुंचने वाले फरियादियो से सम्मान-जनक व्यवहार करने तथा अपराधियो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये। किसी भी थाना क्षेत्र में जुआ, सट्टा एवं अवैध शराब (कोचियागिरी) के विरूद्ध जीरो टाॅलरेंस की नीति अपनाने की सख्त हिदायत दी गई। साथ ही रात्रि गस्त एवं ग्राम गस्त तथा सायंःकाल पैदल पेट्रोलिंग अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

See also  विश्व हाथी दिवस धूमधाम से  मनाया गया, सज-धज कर पार्टी में पहुंचे हाथी, खिलाए गए पकवान

नव पदस्थ SP प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में आमंत्रित जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडियाकर्मियों के साथ परिचयात्मक बैठक की तथा जिले की विभिन्न क्षेत्रो की समस्याओ एवं समाधान के संबंध मे आवश्यक चर्चा कर SP ने सक्ती जिले में बेहतर पुलिसिंग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply