छत्तीसगढ़

रायपुर सेंट्रल जेल से उम्रकैद का कैदी फरार, सुरक्षा पर उठे सवाल

रायपुर। राजधानी रायपुर की सेंट्रल जेल से गुरुवार दोपहर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, जेल प्रशासन ने दोपहर लगभग 12 बजे पांच कैदियों को महिला जेल के पास बने अंडर कंस्ट्रक्शन हिस्से में वेल्डिंग का काम करने के लिए भेजा था। इसी दौरान उम्रकैद की सजा काट रहा कैदी चंद्रवीर सिंह उर्फ पिंटू मौका पाकर वहां से फरार हो गया।

See also  सूरजपुर में हादसा : मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव बांध में पलटी, 3 लापता, रेस्क्यू जारी

घटना की जानकारी मिलते ही जेल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। जेल प्रशासन ने तुरंत ही गंज थाना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद फरार कैदी की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

बताया जा रहा है कि चंद्रवीर सिंह उर्फ पिंटू लंबे समय से जेल में बंद था और उस पर गंभीर धाराओं में सजा हुई थी। फरारी के इस मामले के बाद न केवल जेल प्रशासन की लापरवाही सामने आई है बल्कि सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं।

See also  जांजगीर-चांपा : बड़ा खुलासा! किरायेदार सत्यापन में पकड़ा गया ISI स्लीपर सेल का संदिग्ध

जेल प्रबंधन ने इस घटना की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को सौंप दी है। वहीं, पुलिस की टीम आसपास के इलाकों में सघन जांच कर रही है ताकि कैदी को जल्द से जल्द पकड़कर दोबारा जेल भेजा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply