छत्तीसगढ़

अंबेडकर अस्पताल के गेट पर पॉलीथिन में मिला नवजात शव, फैली सनसनी

रायपुर. शहर के सबसे बड़े अंबेडकर अस्पताल (Mekahara Hospital) के इमरजेंसी गेट से महज 10 फीट दूर नीले पॉलीथिन में लिपटा एक नवजात का शव मिला. एक सफाईकर्मी ने चीख मचाई तो वार्ड-बॉय दौड़े. इसके बाद अस्पताल में मौजूद मौदहापारा थाना पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने शव को मरचुरी भेज दिया है और अस्पताल के CCTV फुटेज की जांच शुरू कर दी गई है.

पुलिस अस्पताल के रिकार्ड खंगाल रही है और ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बच्चे का जन्म अंबेडकर अस्पताल में ही हुआ था या उसे बाहर से यहां लाकर रखा गया है, हालांकि इस मामले में अंबेडकर अस्पताल प्रबंधन से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है.

See also  नहाय खाय के साथ आज से प्रारंभ होगा छठ महापर्व, 5100 दीप होंगे प्रवाहित

Related Articles

Leave a Reply