कोरबाछत्तीसगढ़

झोराघाट में हादसा : पिकनिक मनाने पहुंचा था परिवार, गहरे पानी में डूबने से नाबालिग की मौत

कोरबा. कोरबा-कटघोरा सड़क मार्ग के पास स्थित पिकनिक स्पॉट झोराघाट में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया. यहां पिकनिक मनाने पहुंचे परिवार की खुशियां मातम में तबदील हो गई. नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबकर नाबालिग की मौत हो गई. मृतक की पहचान 17 साल के अलाउद्दीन के रूप में की गई. वह माता-पिता का इकलौता बेटा था.

See also  त्योहारी सीजन में दर्जनों प्रमुख ट्रेनें 17 नवंबर तक रद, साउथ बिहार और उत्कल का रूट बदलेगा

जानकारी के मुताबिक, कटघोरा मुख्य मार्ग में ताजुद्दीन का परिवार निवास करता है. उनका पुत्र अलाउद्दीन परिवार के साथ पिकनिक मनाने झोराघाट आया था. परिवार के सभी सदस्य पिकनिक का लुत्फ उठा रहे थे. अलाउद्दीन नदी में नहा रहा था. इस दौरान अचानक वह नदी के गहरे पानी में चला गया. उसे डूबते देख परिजन और आस पास मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन देर हो चुकी थी. उनकी आंखों के सामने युवक गहरे पानी में डूब गया. उसे किसी तरह पानी से बाहर निकाला गया. परिजन युवक को लेकर कटघोरा स्थित अस्पताल पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया.

See also  नगर पंचायत उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, पुरानी रंजिश में तीन युवकों पर धारदार हथियार से वार का आरोप

बताया जा रहा है कि अस्पताल में समय पर इलाज नहीं होने और आपातकालीन सुविधा नहीं होने पर हंगामे की स्थिति भी बनी. घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. कटघोरा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. 

See also  मानसून में सर्पदंश का कहर, करैत सांप के डंसने से 2 मासूम भाइयों समेत 3 की मौत

Related Articles

Leave a Reply