Uncategorized

उपचार के लिए रेणु जोगी गुरुग्राम गईं, मेदांता अस्पताल के न्यूरोलॉजिस्ट करेंगे इलाज

रायपुर

प्रदेश की तीसरी पोलिटिकल पावर मानी जाने वाली जनता कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय अध्यक्ष और कोटा विधायक डॉ. रेणु जोगी बेहतर इलाज के लिए गुरुग्राम रवाना हो गई हैं। रायपुर के अस्पताल ने उन्हें एक दिन पहले ही मेदांता अस्पताल के लिए रेफर किया था। सोमवार दोपहर बाद 3.30 बजे की नियमित उड़ान से वे बेअे अमित जोगी के साथ दिल्ली रवाना हो गई हैं। पार्टी के प्रवक्ता भगवानू नायक के मुताबिक डॉ. रेणु जोगी को सोमवार सुबह रायपुर के श्री नारायणा हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया। उन्हें शाम 5.40 की उड़ान से दिल्ली जाना था, लेकिन इंडिगो ने वह उड़ान रद्द कर दी। इसकी वजह से उन्हें 3.30 बजे की उड़ान से भेजा गया है। श्रीमती जोगी के साथ उनके बेअे अमित जोगी भी गए हैं। बताया जा रहा है कि गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अरुण गर्ग और न्यूरो इंटरवेंशनिस्ट डॉ. गौरव गोयल के नेतृत्व में उनका आगे का इलाज किया जाएगा। रायपुर में डॉक्टरों ने डॉ. जोगी की गर्दन की बाईं नस में थोड़ा ब्लॉकेज पाया था। इसी वजह से उनके मस्तिष्क में एक छोटा क्लॉट हुआ और ब्लड प्रेशर बढ़ गया। सप्ताह भर के इलाज में उनकी स्थिति में सुधार था, लेकिन डॉक्टरों ने एडवांस जांच और इलाज के लिए उन्हें रेफर कर दिया।

See also  Découvrez l'univers captivant des casinos en ligne avec Golden Panda

Related Articles

Leave a Reply