छत्तीसगढ़बिलासपुर

गैस सिलेंडर के पाइप फटने से लगी आग, खाना पका रही तीन महिलाएं झुलसीं

बिलासपुर। घर में खाना पकाते समय अचानक गैस सिलेंडर के पाइप फट गया, जिससे भीषण आग लग गई। किचन कक्ष में तीन महिलाएं काम कर रही थीं। आग से तीनों महिलाएं झुलस गईं। किसी तरह महिलाओं ने भागकर अपनी जान बचाई। महिलाओं के हाथ, चेहरे व शरीर के अन्य हिस्से झुलस गए हैं। वहीं आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि जूना बिलासपुर कतियापारा निवासी अशोक निर्मलकर के घर किचन में खाना बनाते समय अचानक गैस रिसाव शुरू हुआ। देखते ही देखते आग फैल गई। घटना के समय रसोई में मौजूद पूजा निर्मलकर, सरोजिनी निर्मलकर और ममता निर्मलकर आग की चपेट में आकर झुलस गईं। वहीं, आग बुझाने के दौरान अशोक निर्मलकर भी झुलस गए, उनके चेहरे पर चोट आई है।

See also  प्रकाश इंडस्ट्रीज में बड़ा हादसा, फर्नेस पंचर होने से तीन मजदूर झुलसे, घायलों का इलाज जारी

आग लगते ही मोहल्ले में हड़कंप मच गया। लोगों के प्रयास से तत्काल सिलेंडर की आग पर काबू पाया गया। साथ ही पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर टीम ने किचन से सिलेंडर को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को अस्पताल भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply