छत्तीसगढ़

संपत्ति विवाद में बेटे को पेट्रोल डालकर जलाया : गंभीर रूप से आग में झुलसे युवक का इलाज जारी, माता-पिता और भाई गिरफ्तार

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। जमीन बिक्री से मिले पैसों में अपने हिस्से की मांग करना युवक को इतना महंगा पड़ा कि उसके ही माता-पिता और छोटे भाई ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसे युवक को तत्काल अम्बिकापुर होलीक्रॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

See also  भारत के शीर्ष 5 पर्यावरण योद्धाओं में चयनित हुए अमिताभ दुबे, ‘पर्यावरण रत्न सम्मान-2026’ से सम्मानित

जमीन बिक्री के पैसों पर दो साल पुराना विवाद
पुलिस के अनुसार घटनाक्रम की जड़ दो साल पहले जमीन बिक्री से मिले पैसों पर विवाद से जुड़ी है। पीड़ित युवक कौशल यादव ने अपने हिस्से का पैसा मांगा, जिसे लेकर घर में काफी समय से तनाव चल रहा था।

परिजनों ने पेट्रोल डालकर आग लगाई
पत्नी की शिकायत में आरोप है कि कौशल यादव के पिता शंकर यादव, माता चंद्रमुनी भगत और छोटे भाई अंकुश यादव ने पहले मारपीट की और फिर पेट्रोल छिड़ककर माचिस से आग लगा दी। घटना में कौशल गंभीर रूप से झुलस गया।

See also  छत्तीसगढ़ में CM हेल्पलाइन 1076 शुरू, अब कॉल और WhatsApp से दर्ज करें शिकायत

गंभीर हालत में अम्बिकापुर रेफर
स्थानीय लोगों की मदद से कौशल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी हालत गंभीर होने पर उसे अम्बिकापुर होलीक्रॉस अस्पताल रेफर किया गया, जहां वह जीवन के लिए संघर्ष कर रहा है।

तीनों आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ASP राकेश कुमार पाटनवार ने बताया कि मामले की जांच में यह संपत्ति विवाद पाया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बीएनएस की धारा 296, 351(3), 115(2), 109(1), 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।

See also  जेल में बंद दुष्कर्म के आरोपी ने लगाई फांसी, मचा हड़कंप, एक दिन पहले ही भेजा गया था जेल

Related Articles

Leave a Reply