छत्तीसगढ़

फिर कुएं में गिरा हाथी का शावक: खाने की तलाश में आया था गांव, बीते दो दिनों में दूसरी घटना

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक बार फिर कुंए में हाथी के शावक के गिरने का मामला सामने आया है। यहां पर एक हाथी का नन्हा शावक फिर कुएं में गिर गया। ग्रामीणों ने वन विभाग को मामले की सूचना दे दी है। हाथी का शावक भोजन की तलाश में गांव की ओर आया था। शावक खरसिया वन परिक्षेत्र के तेंदूमुड़ी गांव के कुएं में गिरा है। वहीं 2 दिन पहले घरघोडा वन परिक्षेत्र में कुएं में हाथी का शावक गिरा था। जिसे सफल रेस्क्यू कर लिया गया था।

See also  जांजगीर-चांपा पुलिस को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन: अब घटनास्थल पर तुरंत पहुंचेगी FSL टीम, वैज्ञानिक जांच से अपराधियों तक पहुंचना होगा आसान

Related Articles

Leave a Reply