छत्तीसगढ़

मेडिकल बिल पास करने शिक्षक से मांगे 10 हजार, एसीबी ने सरकारी स्कूल का बाबू मनोज ठाकुर को किया गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शासकीय कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। यह मामला शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदपसरा (चंपारण), विकासखंड अभनपुर का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम पारागांव निवासी चंद्रहास निषाद ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके नवजात शिशु के उपचार हेतु चिकित्सा व्यय की प्रतिपूर्ति का बिल जमा करने पर विद्यालय का बाबू मनोज कुमार ठाकुर उनसे फाइल निकालने और राशि स्वीकृत कराने के एवज में 10 प्रतिशत रिश्वत की मांग कर रहा है। 

शिकायतकर्ता रिश्वत देने को तैयार नहीं था और उसने ACB से संपर्क किया। शिकायत के सत्यापन के बाद 21 अगस्त 2025 को ACB टीम ने ट्रैप कार्रवाई की। इस दौरान बाबू मनोज ठाकुर को शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

See also  चरित्र शंका में षड्यंत्रकारी पति ने अपनी पत्नी को उतारा मौत के घाट

अधिकारियों के अनुसार आरोपी बाबू पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply