छत्तीसगढ़

भारी समर्थन के बीच सरिता धनंजय ने सभी मतदाताओं तक नहीं पहुंच पाने के लिए क्षमा मांगी और मतदाताओ से रखी अपनी बात

जिला मुंगेली के क्षेत्र क्रमांक 4 मनोहरपुर से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सरिता धनंजय टंडन ने मतदान के एक दिन पूर्व सब तक नहीं पहुंच पाने के लिए क्षमा मांगी है और वादा किया है कि वे जीत के बाद मतदाताओं का आशीर्वाद लेने जरूर पहुंचेगी । उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र में लगभग 50 गांव आते हैं और वे चाहते हुए भी हर मतदाता तक नहीं पहुंच पाई है। उनका कहना है कि उनकी दिली इच्छा थी कि वे अपने क्षेत्र के हर भाई और हर बहन तक कम से कम एक बार पहुंच कर आशीर्वाद और शुभकामनाएं प्राप्त करें लेकिन आज भी अनेक मतदाता बहन भाई है जिनसे में प्रत्यक्ष मुलाकात नहीं कर पायी हूं जिसके लिए मुझे बहुत दुख हो रहा है। मैं आपके पोर्टल के माध्यम से अपने मतदाता भाई बहन से निवेदन कर रही हूं कि मुझे आप सब ज्यादा से ज्यादा वोट देकर जीतावे और अपने क्षेत्र के विकास में योगदान दे। जीतने के बाद पूरा प्रयास रहेगा कि मैं शासन की हर योजना को आप तक पहुंचा सकुं और अपनी बहनो और भाइयों के लिए कुछ ऐसा कर सकूं जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आए

See also  हसदेव अरण्य बचाओ आंदोलन से जुड़े आलोक शुक्ला गोल्डमैन एनवायरन्मेंटल अवॉर्ड 2024 से सम्मानित

Related Articles

Leave a Reply