जांजगीर चांपा

शिक्षक के घर में हुई लूट: चाकू की नोक पर बुजुर्ग महिला को बनाया बंधक, …फिर दिया वारदात को अंजाम !

जांजगीर चांपा

घर में रखे साढ़े 8लाख रु के जेवर और डेढ़ लाख नगदी रकम ले गए

अकलतरा थाने से 500 मीटर की दूरी पर स्थित घर में शनिवार की बीती रात घर के पीछे किचन के दरवाजा को तोड़ 4 नकाबपोस बदमाशो ने शिक्षक किशोर देवांगन के घर में लूट की घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार बदमाश घर अंदर घुसे और कमरे में सो रही नतनीन और बुजुर्ग महिला को चाकू दिखाकर बंधक बनाया लिया। घर के कमरे में रखे सड़े 8लाख रु के सोने चांदी के जेवर और डेढ़ लाख नगदी रकम सहित 10लाख रु की लूट की गई । साथ ही बुजुर्ग महिला से मारपीट भी की गई है। अकलतरा थाना क्षेत्र की है l

See also  जांजगीर-चांपा डबल मर्डर का सनसनीखेज खुलासा : शादी में फोटो खींचने वाला ही निकला कातिल, चार गिरफ्तार

शिक्षक किशोर देवांगन और उसकी पत्नी ऊपर के कमरे में सो रहे थे। वही नीचे के कमरे में बुजुर्ग महिला का छोटा बेटा सोया हुआ था जिसके कमरे का बाहर से दरवाजा को बदमाशो ने बंद कर दिया। वही नीचे के कमरे में सो रही किशोर देवांगन की मां त्रिवेणी देवांगन उम्र 68 साल के कमरे में 4 बदमाश घुसे और दो लोगो ने बुजुर्ग महिला का हाथ, पैर और मुंह को पकड़ कर मारपीट की पास में सोई उसकी नतनीन छोटी बच्ची को एक बदमाश मुंह को दबा कर पकड़ कर बैठा था और चूक दिखा कर बंधक बनाया। फिर कमरे के अलमारी में रखे साढ़े 8 लाख रु के सोने चांदी के जेवर और डेढ़ लाख रु नगदी रकम सहित कुल 10 लाख रु की लूट की है। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद सभी 4 नकाबपोश बदमाश पीछे के रास्ते पेड़ की टहनी में साडी की रस्सी बनाकर नीचे उतरे और फरार हो गए। जिसे दौड़ा कर पकड़ने की कोशिश की मगर सभी भाग निकले।

See also  जांजगीर-चांपा डबल मर्डर का सनसनीखेज खुलासा : शादी में फोटो खींचने वाला ही निकला कातिल, चार गिरफ्तार

बुजुर्ग महिला त्रिवेणी देवांगन ने घटना की जानकारी घर के ऊपर कमरे में सो रहे अपने बड़े बेटे किशोर देवांगन और छोटे बेटे को रात में ही जानकारी दी गई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची हुई है। और जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है, सुराग जुटने के लिए डॉग स्क्वायड की टीम की मदद ली जा रही है । मौके पर एसपी विजय अग्रवाल भी पहुंचे है और घटना वाली जगह का निरीक्षण किया है बिलसपुर से फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाया गया है। अभी जांच जारी है। 4 नकाब पोस अज्ञात लुटेरों के खिलाफ धारा 395,458 के तहत अकलतरा थाने मामला दर्ज किया गया है ।

See also  जांजगीर-चांपा डबल मर्डर का सनसनीखेज खुलासा : शादी में फोटो खींचने वाला ही निकला कातिल, चार गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply